खेल की खबरें | श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर, बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर और बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को इस महीने के अंत में होने वाले टीम के वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कोलंबो, तीन फरवरी श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर और बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को इस महीने के अंत में होने वाले टीम के वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि इस घटना के बाद वह दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना खोज रहा है जिसके लिये मैचों की शुरूआत 20 फरवरी से होनी थी।

कोचिंग स्टाफ, नेट गेंदबाजों और अन्य स्टॉफ सहित 36 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की टीम का मंगलवार को पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसके बाद दो मामले पॉजिटिव आये।

बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के आगामी दौरे में हिस्सा लेने की तैयारियों में जुटे संभावित खिलाड़ियों और स्टॉफ की टीम का पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें मुख्य कोच मिकी आर्थर और खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं। ’’

आर्थर और थिरिमाने दोनों को कोविड-19 पर सरकार के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

थिरिमाने ने ट्वीट कर पुष्टि की कि वह पॉजिटिव आये हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं हैं।

श्रीलंका को इस दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे।

बोर्ड ने कहा, ‘‘मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट वेस्टइंडीज के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना ढूंढ रहा है जिसे 20 फरवरी 2021 से शुरू होना था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड