Wanindu Hasaranga Retires From Test Cricket: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट से लिया संन्यास, सीमित ओवरों की क्रिकेट पर देना चाहते है ध्यान

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना करियर लंबा खींचने के लिए मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की.

वानिंदु हसरंगा (Photo Credits: @ICC/Twitter)

Wanindu Hasaranga Retires From Test Cricket: कोलंबो, 15 अगस्त श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना करियर लंबा खींचने के लिए मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसने 26 वर्षीय हसरंगा का फैसला स्वीकार कर लिया है. श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने कहा,‘‘ हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारी टीम के अहम हिस्सा बने रहेंगे.’’

हसरंगा ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने केवल चार टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट लिए. हसरंगा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2021 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

हसरंगा हालांकि श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के अहम अंग हैं। वह स्पिन विभाग की अगुवाई करते हैं और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज है. उन्होंने अब तक 48 वनडे में 67 विकेट लेने के अलावा 832 रन बनाए हैं.

हसरंगा ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 91 विकेट लेने के साथ 533 रन बनाए हैं. वह इस प्रारूप में दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी