खेल की खबरें | श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के 220 रन पर आठ विकेट चटकाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही।

सलामी बल्लेबाज अनामुल हक जीवनदान का फायदा उठाने में विफल रहे और बिना खाता खोले तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो का शिकार बन गये। इस समय टीम का स्कोर महज पांच रन था।

मोमिनुल हक (21) और शदमन इस्लाम ने इसके बाद 38 रन की साझेदारी की लेकिन श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने मोमिनुल को चलता किया।

लंच के समय बांग्लादेश ने दो विकेट पर 71 रन बना लिये थे।

दिन के दूसरे सत्र में विश्व ने पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले कप्तान शांटो को महज आठ रन पर आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलायी।

ऑफ स्पिनर थारिंडु रत्नायके ने इसके बाद शदमन की 41 रन की पारी को डिसिल्वा के हाथों कैच कराकर खत्म किया जिससे बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया।

लाहिरु उदारा ने मुश्फिकुर रहीम का कैच उस वक्त टपकाया जब वह आठ रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

रहीम और लिटन दास ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश की पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की लेकिन अपना पहला मैच खेल रहे दिनुशा ने दोनों को पवेलियन की राह दिखकर मैच पर टीम की पकड़ मजबूत कर दी।

लिटन ने 34 रन बना कर मेंडिस को कैच दिया जबकि रहीम की 35 रन की पारी पर विश्व के कैच के साथ विराम लगा।

चौबीस साल के हरफनमौला दिनुशा को संन्यास लेने वाले अनुभवी हरफनमौला एंजोलो मैथ्यूज की जगह टीम में जगह मिली है। उन्होंने नौ ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये।

बारिश के खलल के कारण दिन में 71 ओवर का ही खेल हो पाया।

श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड