विदेश की खबरें | श्रीलंका नौसेना ने अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका भी जब्त कर ली है। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 27 अक्टूबर श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका भी जब्त कर ली है। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 और लोगों को गिरफ्तार किए जाने से द्वीपीय देश में इस साल ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है।

श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट से उनकी नौका भी जब्त की गई है।

इसमें बताया गया कि पकड़े गए 12 मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अब तक द्वीप के समुद्री क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 462 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 62 नौकाओं को जब्त किया है।

इसमें कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्या (मछुआरों द्वारा मछली पकड़ना) पर चर्चा करने के लिए 12 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार को यहां पहुंचेगा।

दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\