देश की खबरें | श्रीलंका नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे इस वर्ष गिरफ्तारियों की कुल संख्या 333 हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है।

कोलंबो, 24 अगस्त श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे इस वर्ष गिरफ्तारियों की कुल संख्या 333 हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट के पास 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी मछली पकड़ने वाली नाव जब्त कर ली गई।

इसमें कहा गया है कि पकड़े गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर लाया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसके साथ ही इस वर्ष श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 333 हो गई है तथा उनके जब्त किए गए जहाजों की संख्या 45 हो गई है।

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 11 और मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार इस बात पर प्रकाश डाला है कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक आवृत्ति पर हो रही हैं। अकेले 2024 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 324 मछुआरों और 44 नौकाओं को पकड़ा गया था। तमिलनाडु में मछुआरों को बार-बार की गई गिरफ्तारियों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके निर्वाह के साधन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी