जरुरी जानकारी | श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना, आईएमएफ से मांगेगा चार अरब डॉलर का राहत पैकेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा के गंभीर संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गया जहां वह चार अरब डॉलर का राहत पैकेज पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात करेगा।

कोलंबो, 17 अप्रैल विदेशी मुद्रा के गंभीर संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गया जहां वह चार अरब डॉलर का राहत पैकेज पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात करेगा।

नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 19 से 24 अप्रैल के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से वार्ता करेगा। साबरी ने कहा कि श्रीलंका आईएमएफ से चार अरब डॉलर का राहत पैकेज पाना चाहता है।

इससे पहले, मंगलवार को वित्त मंत्रालय ने कहा था कि जब तक आईएमएफ के साथ कर्ज पुनर्गठन कार्यक्रम पूरा नहीं हो जाता, वह विदेशी कर्ज के भुगतान को निलंबित कर रहा है। श्रीलंका को इस साल सात अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान करना है।

1948 के बाद से श्रीलंका के इतिहास में यह पहली बार है जब वह कर्ज का भुगतान करने में विफल रहा है।

श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने शनिवार को घोषणा की थी कि श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा।

एसईसी ने कहा कि निवेशकों को बाजार के बारे में अधिक स्पष्टता एवं समझ पैदा करने का मौका देने के इरादे से कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज