खेल की खबरें | श्रीलंका ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया, टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने पहल मैच तीन रन से जीता था लेकिन बांग्लादेश ने दूसरे मैच में आठ विकेट की जीत से बराबरी हासिल की थी।

श्रीलंका ने पहल मैच तीन रन से जीता था लेकिन बांग्लादेश ने दूसरे मैच में आठ विकेट की जीत से बराबरी हासिल की थी।

मेंडिस ने शनिवार को 55 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और इतने ही छक्के जड़कर अपनी टीम को छह विकेट पर 174 रन तक पहुंचाया।

इसक बाद श्रृंखला में अपना पहला मैच खेल रहे तुषारा ने बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को चरमराकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सात छक्के जड़े जो किसी बांग्लादेश के बल्लेबाज के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने 30 गेंद में 53 रन बनाये जिससे बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 32 रन से उबरने के बावजूद 19.4 ओवर में 146 रन पर सिमट गयी।

चोटिल माथिशा पाथिराना की जगह शामिल हुए तुषारा ने दो ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट हासिल कर बांग्लादेश की श्रीलंक पर पहली टी20 श्रृंखला जीतने की उम्मीद तोड़ दी।

धनंजय डि सिल्वा ने लिटन दास (07) का विकेट झटका। फिर तुषारा ने कप्तान नजमुल हुसैन शांटो (01) और तौहिद हृदय को बोल्ड करने के बाद महमूदुल्लह को पगबाधा आउट किया। महमूदुल्लाह ने रिव्यू लिया लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ और तुषारा इस प्रारूप में हैट्रिक हासिल करने वाले श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बन गये।

अगले ओवर में तुषारा ने सौम्य सरकार को और हसारंगा ने जाकर अली (04) का विकेट लेकर बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 32 रन कर दिया।

इससे पहले श्रीलंका के लिए मेंडिस के बाद टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर दासुन शनाका रहे जिन्होंने 19 रन का योगदान दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी