खेल की खबरें | श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा बल्लेबाज चरित असालांका के 49 गेंद में नाबाद 80 रन और भानुका राजपक्षा के आक्रामक अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण ग्रुप एक के मैच में रविवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया ।

शारजाह, 24 अक्टूबर युवा बल्लेबाज चरित असालांका के 49 गेंद में नाबाद 80 रन और भानुका राजपक्षा के आक्रामक अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण ग्रुप एक के मैच में रविवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया ।

श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया था लेकिन समय पर वापसी करते हुए उसने 172 रन का लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया । असालांका और राजपक्षा (31 गेंद में 53 रन) ने 8 . 4 ओवर में पांचवें विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की ।

इस मैच से पहले आठ वनडे और चार टी20 खेल चुके असालांका ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाये ।

दसवें ओवर में आये 30 वर्ष के राजपक्षा ने 31 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े ।

बांग्लादेश के लचर क्षेत्ररक्षण ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया । लिटन दास ने राजपक्षा औरर असालांका दोनों के कैच टपकाये ।इससे पहले श्रीलंका की शुरूआत खराब रही थी और चौथी ही गेंद पर नासुम अहमद ने कुसल परेरा को पवेलियन भेजा । इसके बाद हालांकि असालांका ने महेदी हसन के साथ पारी को आगे बढाया ।

शाकिब अल हसन ने पाथुम निसांका (24) और अविष्का फर्नांडो (0) को आउट करके श्रीलंकाई पारी को झटके दिये । श्रीलंका ने नौ रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये ।इसके बाद हालांकि असालांका और राजपक्षा ने पारी को संभाला ।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने चार विकेट पर 171 रन बनाये ।

बांग्लादेश का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 56 रन था जिसके बाद नईम और रहीम ने 8 . 3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की । नईम ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन बनाये जबकि रहीम 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाये ।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों नईम और लिटन दास ने बड़े शॉट खेलने के लिये कुछ ओवरों तक इंतजार किया । दोनों की साझेदारी मजबूत होती दिख रही थी लेकिन दास को छठे ओवर में लाहिरू कुमारा ने पवेलियन भेज दिया ।

फुल लैंग्थ गेंद को खेलने के प्रयास में दास ने दासुन शनाका को मिड आफ में कैच थमाया । इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज में तीखी बहस हो गई और अंपायर को दखल देना पड़ा ।

कुमारा आक्रामक अंदाज में दास की तरफ बढे । दोनों के बीच बहस हुई और सिर आपस में लगभग टकरा ही गए थे कि दोनों को अलग करना पड़ा ।

स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन ने सातवें ओवर में चरित असलांका को दो चौके लगाये लेकिन अगले ओवर में चमिका करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए ।

पावरप्ले के आखिर में स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और दस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया ।

रहीम ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया और 13वें ओवर में बिनुरा फर्नांडो को छक्का जड़ा ।

नईम ने 14वें ओवर में 44 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया । रहीम ने 15वें ओवर में हसरंगा को दो चौके लगाये । दोनों ने पांच ओवर में 46 रन जोड़े । बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बनाये ।

नईम 17वें ओवर में फर्नांडो को पूल शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\