खेल की खबरें | श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने गेंदबाजों के अंतिम ओवरों में लगाम कसने के बाद बल्लेबाजों की बदौलत शनिवार को यहां एशिया कप ‘सुपर फोर’ टी20 क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान पर चार विकेट की जीत से टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में मिली हार का बदला भी चुकता किया।

शारजाह, तीन सितंबर श्रीलंका ने गेंदबाजों के अंतिम ओवरों में लगाम कसने के बाद बल्लेबाजों की बदौलत शनिवार को यहां एशिया कप ‘सुपर फोर’ टी20 क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान पर चार विकेट की जीत से टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में मिली हार का बदला भी चुकता किया।

अफगानिस्तान ने युवा सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की 45 गेंद में चार चौके और छह छक्के जड़ित 84 रन की अर्धशतकीय पारी और इब्राहिम जदरान (40 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी से शारजाह क्रिकेट मैदान पर छह विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने कुसाल मेंडिस के 36 रन (19 गेंद, दो चौके, तीन छक्के), पाथुम निसांका के 35 रन (28 गेंद, तीन चौके, एक छक्का), धनुष्का गुणतिलक के 33 रन (20 गेंद, दो चौके, दो छक्के) से 19.1 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर जीत दर्ज की।

टीम की जीत में भानुका राजपक्षे के 31 रन (14 गेंद, चार चौके, एक छक्का) और वानिंदु हसारंगा डिसिल्वा (नाबाद 16 रन, नौ गेंद, तीन चौके) की पारियों का भी योगदान रहा।

अफगानिस्तान को खराब क्षेत्ररक्षण का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके लिये नवीन उल हक ने 40 रन देकर और मुजीबुर रहमान ने 30 रन देकर दो दो विकेट हासिल किये। राशिद खान ने 39 रन और मोहम्मद नबी ने 34 रन देकर एक एक विकेट झटके।

श्रीलंका को निसांका (28 गेंद) और कुसाल मेंडिस (19 गेंद) ने अच्छी शुरूआत करायी जिन्होंने पहले विकेट के लिये 6.3 ओवर में 62 रन जोड़े।

मेंडिस (दो चौके, तीन छक्के) के सातवें ओवर में आउट होने से यह भागीदारी टूटी जब नवीन उल हक की शार्ट गेंद को उन्होंने पुल करने का प्रयास किया लेकिन डीप मिडविकेट में इब्राहिम जदरान को विकेट दे बैठे।

निसांका भी दो ओवर बाद पवेलियन लौट गये जिन्हें मुजीबुर रहमान की बाहर जाती गेंद उनके बल्ले को छूकर विकेटकीपर के गुरबाज के हाथों में समां गयी।

पर इसके बाद गुणतिलक और राजपक्षे अपनी टीम को जीत के करीब ले गये। फिर वानिंदु हसारंगा और चमिका करूणारत्ने (नाबाद 05 रन, एक चौका) ने टीम को जीत दिलायी।

इससे पहले गुरबाज के आउट होते ही अफगानिस्तान की रन गति धीमी हो गयी जिससे टीम थोड़ी निराश होगी। नजीबुल्लाह जदरान ने 17 और हजरतुल्लाह जजई ने 13 रन का योगदान दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे 20 वर्षीय गुरबाज 16वें ओवर में आउट हुए और टीम अंतिम पांच ओवरों में पांच विकेट गंवाकर केवल 37 रन ही जोड़ सकी।

अफगानिस्तान ने हजरतुल्लाह जजई (13 रन) का विकेट पांचवें ओवर में गंवा दिया था जिन्हें दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया।

फिर गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 64 गेंद में 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया।

पर असिथा फर्नांडो ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 139 रन था।

गुरबाज ने महीश तीक्ष्णा पर दो और फर्नांडो, वानिंदु हसारंगा डिसिल्वा, दासुन शनाका और चमिका करूणारत्ने पर एक एक छक्के जमाये।

इब्राहिम जदरान ने 38 गेंद में दो चौके और एक छक्का जड़ा, वह आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे। अफगानिस्तान का तीसरा विकेट 18वें ओवर में 151 रन के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद टीम ने तीन विकेट गंवा दिये। राशिद खान (09) ने अंत में एक छक्का जड़ा लेकिन अंतिम गेंद पर रन आउट हो गये।

श्रीलंका के लिये दिलशान मदुशंका ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि तीक्ष्णा और फर्नांडो को एक एक विकेट मिला।

स्पिनर तीक्ष्णा (29 रन देकर एक विकेट)और हसारंगा डिसिल्वा (चार ओवर में 23 रन) ने आठ ओवरों में केवल 52 रन दिये जबकि कप्तान शनाका (दो ओवर में 22 रन) और करूणारत्ने (दो ओवर में 29 रन) ने चार ओवर में 51 रन लुटाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े