विदेश की खबरें | श्रीलंका ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। जनवरी महीने में इस तरह की यह चौथी घटना है जिसके बारे में एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 23 जनवरी श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। जनवरी महीने में इस तरह की यह चौथी घटना है जिसके बारे में एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को जानकारी दी गई।

श्रीलंका की नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को जाफना के डेल्फ द्वीप के उत्तर में उनकी दो नौकाओं (दो ट्रॉलर) को भी जब्त कर लिया गया।

इसमें कहा गया है कि पकड़े गए छह मछुआरों को कंकासंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

पिछले हफ्ते श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनके दो ट्रॉलर जब्त कर लिए गए थे।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। यहां तक ​​कि श्रीलंकाई समुद्री जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं के तहत श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी से लेकर उनकी नौकाओं को जब्त करने तक की कार्रवाई की है।

पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला एक संकीर्ण जल क्षेत्र है जो मछली पकड़ने के लिहाज से एक समृद्ध क्षेत्र है।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की समय-समय पर घटनाएं होती रही हैं। वर्ष 2023 में श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करके उनकी 35 नौकाएं जब्त कर ली थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\