देश की खबरें | ‘श्री क्षेत्र धर्मस्थल’ ने एसआईटी जांच का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘श्री क्षेत्र धर्मस्थल’ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और तीर्थस्थल में कई अज्ञात शवों के दफनाने के आरोपों की जांच को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का रविवार को समर्थन किया।

धर्मस्थल (कर्नाटक), 20 जुलाई कर्नाटक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘श्री क्षेत्र धर्मस्थल’ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और तीर्थस्थल में कई अज्ञात शवों के दफनाने के आरोपों की जांच को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का रविवार को समर्थन किया।

यह मामला धर्मस्थल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है और इससे पूरे देश में व्यापक आक्रोश फैल गया है।

जनता की बढ़ती चिंता और पारदर्शिता की मांग के बीच, कर्नाटक सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी को जांच सौंपी है।

‘श्री क्षेत्र धर्मस्थल’ के प्रवक्ता के. पार्श्वनाथ जैन ने कहा कि ‘‘सत्य और आस्था सामाजिक विश्वास की नींव हैं।’’

उन्होंने संस्था की ओर से जारी पहले आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘हमारी मांग है कि एसआईटी उच्चतम स्तर की जांच कर सच्चाई सामने लाए।’’

धर्मस्थल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अज्ञात शवों को दफनाने जैसे गंभीर आरोपों की जांच शुरू होने के बीच, ‘श्री क्षेत्र धर्मस्थल’ ने खुद को इस विवाद से अलग करते हुए कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास जताया है।

सरकार और पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से परहेज किया है क्योंकि जांच प्रारंभिक चरण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार