खेल की खबरें | अय्यर के तूफानी शतक पर भारी पड़ी श्रीजीत की पारी, कर्नाटक ने मुंबई को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केएल श्रीजीत की नाबाद 150 रन की पारी ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 114) के आकर्षक शतक की चमक फीकी कर दी जिससे कर्नाटक ने शनिवार को यहां मुंबई को सात विकेट से हराकर विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

अहमदाबाद, 21 दिसंबर केएल श्रीजीत की नाबाद 150 रन की पारी ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 114) के आकर्षक शतक की चमक फीकी कर दी जिससे कर्नाटक ने शनिवार को यहां मुंबई को सात विकेट से हराकर विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

श्रेयस ने 55 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के लगाए। उनके अलावा आयुष म्हात्रे (78), हार्दिक तमोरे (84) और शिवम दुबे (नाबाद 63) ने अर्ध शतक जमाए जिससे मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेकिन श्रीजीत ने 101 गेंदों में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 150 रन बनाए, जिससे कर्नाटक ने 3.4 ओवर शेष रहते हुए तीन विकेट पर 383 रन बनाकर जीत दर्ज की।

श्रीजीत को केवी अनीश (82), प्रवीण दुबे (नाबाद 65) और कप्तान मयंक अग्रवाल (47) का अच्छा साथ मिला।

जयपुर में खेले गए ग्रुप ए के एक मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह (82) और विराट सिंह (नाबाद 109) की शानदार पारियों की मदद से झारखंड ने असम को सात विकेट से हराया। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 257 रन बनाए थे।

इस बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या निजी कारणों से विजय हजारे ट्रॉफी के लीग चरण के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन अगर उनकी टीम बडौदा नॉकआउट में पहुंचती है तो वह उससे जुड़ जाएंगे।

बड़ौदा को हालांकि पहले मैच में उनकी कमी नहीं खली। बड़ौदा ने हैदराबाद में खेले गए ग्रुप ई के मैच में शिवालिक शर्मा (86) और विष्णु सोलंकी (54) के अर्द्धशतक और महेश पिठिया के चार विकेट की मदद से त्रिपुरा को 92 रन से हराया।

हैदराबाद में ही खेले गए ग्रुप ई के एक अन्य मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 170 रन की पारी खेली और भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने चार विकेट लिए, जिससे बंगाल ने दिल्ली पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। बंगाल ने दिल्ली के 272 रन का लक्ष्य 41.3 ओवर में हासिल कर दिया।

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को छह विकेट से हराया। बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन पर आउट हो गई। मध्य प्रदेश में 25.1 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\