खेल की खबरें | स्क्वाश विश्व कप : भारत ने हांगकांग को 4-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने मंगलवार को यहां एसडीएटी डब्ल्यूएसएफ स्क्वाश विश्व कप के पूल बी मैच में हांगकांग-चीन को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
चेन्नई, 13 जून दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने मंगलवार को यहां एसडीएटी डब्ल्यूएसएफ स्क्वाश विश्व कप के पूल बी मैच में हांगकांग-चीन को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया।
अभय सिंह ने चुंग यात लोंग को 7-2, 7-3, 7-6 से हराकर भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने हेली फुंग को महज 20 मिनट में 7-1, 7-5, 7-6 से हराकर भारत को 2-0 से आगे किया।
अभय सिंह ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘मैं शुरुआत में थोड़ा नर्वस था। यहां काफी दर्शक थे, आप स्वदेश में खेल रहे हैं और आप अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा किया और मैं इससे खुश हूं।’’
सौरव घोषाल ने भारत को 3-0 से आगे किया जब उन्होंने टो यू लिंग के खिलाफ पहला गेम 5-7 से गंवाने के बाद अगले तीन गेम 7-2, 7-5, 7-1 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
चौथे और अंतिम मैच में तन्वी खन्ना ने पहले दो गेम गंवाने के बाद मजबूत वापसी करते हुए से यी लाम टोबी को 26 मिनट में 5-7, 6-7, 7-1, 7-4, 7-3 से हराकर भारत की 4-0 से जीत सुनिश्चित की।
पूल बी में बुधवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)