देश की खबरें | शाहजहांपुर से सपा की महापौर प्रत्याशी भाजपा में हुई शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) की महापौर पद की उम्मीदवार अर्चना वर्मा रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं।

लखनऊ, 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) की महापौर पद की उम्मीदवार अर्चना वर्मा रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं।

पाठक ने अर्चना का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी ने अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से महापौर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वह पार्टी की नीतियों से दुखी थीं। खास तौर पर सपा शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों से उन्हें पीड़ा हुई और उन्होंने फैसला किया कि वह भाजपा में शामिल होंगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने फैसला किया है कि वे अर्चना वर्मा को पार्टी की सदस्यता देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अर्चना के ससुर राम मूर्ति वर्मा चार बार विधायक (तीन बार शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र से और एक बार ददरौल से) रहे। वह शाहजहाँपुर (1996) के एक बार सांसद भी रहे।

शाहजहांपुर में दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जेपीएस राठौर भी इस दौरान मौजूद थे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता 24 अप्रैल को राज्य के विभिन्न शहरों से पार्टी की 'विकास रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर चल रहे शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में 'विकास रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि प्रदेश प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी मेरठ में यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे।

सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक क्रमशः झांसी और गाजियाबाद में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान चार मई और 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीटों, पार्षद की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए मतदान होगा।

स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहे सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी सहित राजनीतिक दलों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट