देश की खबरें | खेल पंचाट ने एआईएफएफ अपील समिति के फैसले को खारिज किया, इंटर काशी बना आई लीग चैंपियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट (सीएएस) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अपील समिति के चर्चिल ब्रदर्स को आई लीग खिताब देने के फैसले को खारिज कर दिया जिसके बाद इंटर काशी को शुक्रवार को आई लीग चैंपियन घोषित किया गया।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट (सीएएस) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अपील समिति के चर्चिल ब्रदर्स को आई लीग खिताब देने के फैसले को खारिज कर दिया जिसके बाद इंटर काशी को शुक्रवार को आई लीग चैंपियन घोषित किया गया।

एआईएफएफ ने गोवा के क्लब चर्चिल ब्रदर्स को आई लीग चैंपियन घोषित किया था और इसकी अपील समिति ने एक ‘अयोग्य खिलाड़ी’ को मैदान में उतारने से संबंधित मामले में इंटर काशी के खिलाफ फैसला सुनाया था। वाराणसी का यह क्लब अंक काटे जाने के बाद दूसरे स्थान पर रहा था।

लेकिन इंटर काशी की अपील पर खेल पंचाट ने एआईएफएफ से चर्चिल ब्रदर्स को खिताब देने के अपने फैसले को पलटने को कहा है।

लुसाने स्थित खेल पंचाट ने अपने आदेश में कहा, ‘‘एआईएफएफ को तुरंत इंटर काशी एफसी को आई लीग 2024-25 सत्र का विजेता घोषित करना चाहिए। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अपील समिति द्वारा 31 मई 2025 को जारी किए गए फैसले के खिलाफ इंटर काशी एफसी की चार जून 2025 को दायर अपील आंशिक रूप से बरकरार रखी जाती है। ’’

खेल पंचाट ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अपील समिति द्वारा 31 मई 2025 को जारी किए गए फैसले को रद्द किया जाता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड