देश की खबरें | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 28 भारतीय एथलीटों का खर्चा उठाएगा खेल मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा मामलों और खेल मंत्रालय हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से शुरू होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 28 एथलीटों के भारतीय दल का खर्चा उठाएगा।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त युवा मामलों और खेल मंत्रालय हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से शुरू होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 28 एथलीटों के भारतीय दल का खर्चा उठाएगा।

हंगरी की राजधानी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए भारत का कुल 42 सदस्यीय दल जाएगा जिसमें कोच और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है।

पिछले साल भारत के छह एथलीट फाइनल्स में पहुंचे थे और तीन शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रहे थे। भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता था।

खेल मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा कि टीम के ट्रेनिंग, रहने, हवाई किराया, वीजा और आउट ऑफ पॉकेट भत्ते का खर्चा उठाया जाएगा।

प्रतिस्पर्धा करने वाले 28 एथलीटों में से 13 टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से जुड़े हैं जबकि 15 विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगे।

शैली सिंह (19) टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं जो सीनियर विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगी। वह अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता हैं।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय एथलीटों की सूची:

ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज), शैली सिंह (लंबी कूद), अन्नु रानी (भाला फेंक), भावना जाट (पैदल चाल), कृष्ण कुमार (800 मीटर), अजय कुमार सरोज (1500 मीटर), संतोष कुमार तमिलरनसन (400 मीटर बाधा दौड़), अविनाश मुकुंद साबले (3000 मीटर स्टीचलचेज), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), जेस्विन एल्ड्रिन (लंबी कूद), एम श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रावेल (त्रिकूद), अब्दुल्ला अबूबाकर (त्रिकूद), एल्धोज पॉल (त्रिकूद), नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), डीपी मनु (भाला फेंक), किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), आकाशदीप सिंह (पैदल चाल), विकास सिंह (पैदल चाल), परमजीत सिंह (पैदल चाल), राम बाबू (पैदल चाल), अमोज जैकब (चार गुणा 400 मीटर रिले), मुहम्मद अजमल (चार गुणा 400 मीटर रिले), मोहम्मद अनस (चार गुणा 400 मीटर रिले), राजेश रमेश (चार गुणा 400 मीटर रिले), अनिल राजलिंगम (चार गुणा 400 मीटर रिले) और मिजो चाको कुरियन (चार गुणा 400 मीटर रिले)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\