देश की खबरें | सालों तक महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करता रहा खेल प्रशिक्षक नागराजन :पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल प्रशिक्षक पी नागराजन के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी के कई साल तक यौन उत्पीड़न करने के मामले में जांच के दौरान कई महिलाओं ने आगे आकर जानकारी और गवाही दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 10 जुलाई खेल प्रशिक्षक पी नागराजन के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी के कई साल तक यौन उत्पीड़न करने के मामले में जांच के दौरान कई महिलाओं ने आगे आकर जानकारी और गवाही दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागराजन के खिलाफ नयी शिकायतें आने के बीच जांच में खुलासा हुआ कि वह महिला खिलाड़ियों का ‘फिजियोथैरेपी उपचार’ करने के बहाने यौन उत्पीड़न करता था।

पुलिस के अनुसार वह महिला खिलाड़ियों को सही से प्रशिक्षित होने पर ही बड़े खेल आयोजनों में भाग ले पाने की बात कहकर उन पर दबाव डालता था और यह कहकर उन्हें बरगलाता था कि उसके फिजियोथैरेपी उपचार से ही उन्हें आराम मिल सकता है।

पुलिस ने बताया कि वह सालों तक इस तरह की हरकतों में लिप्त रहा और उसे यह पक्का भरोसा हो गया कि अभी तक उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। अब नागराजन के खिलाफ यौन अपराधों की सात और शिकायतें मिली हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये शिकायतकर्ता भी मामले में हमारी गवाह होंगी।

नागराजन (59) को 19 वर्षीय लड़की की शिकायत के बाद 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। लड़की उसके खिलाफ शिकायत करने वाली पहली खिलाड़ी थी जिसने कहा कि उसका सालों तक उत्पीड़न किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट