खेल की खबरें | देश में आई-लीग क्वालीफायर से खेल गतिविधियां शुरू, मोहम्मडन स्पोर्टिंग प्रबल दावेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के लिये एकमात्र स्थान हासिल करने के लिये गुरूवार से यहां दर्शकों की अनुपस्थिति में शुरू होने वाले क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगा जिससे देश में सात महीने से कोरोना वायरस से बंद खेल गतिविधियां भी बहाल होंगी।

कोलकाता, सात अक्टूबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के लिये एकमात्र स्थान हासिल करने के लिये गुरूवार से यहां दर्शकों की अनुपस्थिति में शुरू होने वाले क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगा जिससे देश में सात महीने से कोरोना वायरस से बंद खेल गतिविधियां भी बहाल होंगी।

साल्टलेक स्टेडियम में भवानीपुर एफसी टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में गुरूवार को एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड के सामने होगा जिसके बाद कल्याणी स्टेडियम में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और दिल्ली के गढ़वाल एफसी के बीच मुकाबला होगा।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की होगी टक्कर, Disney+Hotstar पर मैच को देखें लाइव.

टूर्नामेंट की विजेता टीम आई लीग के लिये क्वालीफाई करेगी जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है और इसका आयोजन कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल में दो स्थलों पर कराया जायेगा।

मार्च में कोविड-19 के कारण पूरे देश में खेल गतिविधियां बंद हो गयी थी और तब से देश में कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गयी, आई लीग क्वालीफायर शुरू होने वाला पहला टूर्नामेंट होगा। देश में अंतिम फुटबॉल मैच 14 मार्च को गोवा में इंडियन सुपर लीग फाइनल खेला गया था जो भी दर्शकों की अनुपस्थिति में आयोजित हुआ था।

यह भी पढ़े | खेल मंत्रालय ने मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान को दी 5-5 लाख रुपये की मदद.

दूसरी डिविजन आई लीग के ग्रुप मैच भी रोक दिये गये थे और छह ग्रुप से शीर्ष टीमों को अंतिम दौर के लिये चुना गया था।

एफसी केरला ने आई लीग क्वालीफायर से हटने का फैसला किया जिससे यह पांच टीमों का टूर्नामेंट बन गया। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार एक दूसरे से भिड़ेगी और 19 अक्टूबर को फाइनल मैच के बाद शीर्ष टीम को आई लीग 2020-21 में प्रवेश मिलेगा।

अहमदाबाद की एआरए एफसी गुजरात से आई लीग के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचना चाहेगी।

सभी मैच दोपहर ढाई और साढ़े चार बजे से शुरू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\