देश की खबरें | मानसिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिये आध्यात्मिक उन्नति जरूरी : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण की ही तरह मानसिक प्रदूषण भी मानवता के लिए चिंता का विषय है।

जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण की ही तरह मानसिक प्रदूषण भी मानवता के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मानसिक प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक उन्नति जरूरी है।

मिश्र शुक्रवार को मुरलीपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित पीस पैलेस के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर ही देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय संस्कृति के उन आदर्श मूल्यों का प्रसार भी शामिल है जिनसे व्यक्ति का आध्यात्मिक आधार पर विकास होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था भी शांति, पवित्रता, प्रेम और खुशी का संदेश देकर मानवता के सुखद भविष्य के लिए कार्य कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' से ओत प्रोत भारतीय संस्कृति व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को संपन्न करने से जुड़ी है। भारतीय संस्कृति में वैश्विक शांति के साथ पृथ्वी, अंतरिक्ष एवं ब्रह्मांड के प्रत्येक अवयव में शांति और समन्वय की कामना की गई है।

उन्होंने इसके लिए ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा करवाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था द्वारा स्थापित किया गया पीस पैलेस शांति की स्थापना के लिए परमार्थ और सबके कल्याण के भाव से कार्य करेगा।

उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े उदात्त जीवन मूल्य, प्रार्थनाओं और चरित्र निर्माण से जुड़े आख्यानों को भी यहां श्रव्य-दृश्य रूप में प्रस्तुत किए जाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में राजयोगिनी शांता बहन, ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकारी सचिव बी.के. मृत्युंजय और संस्था से जुड़े पदाधिकारी एवं अनुयायी उपस्थित रहे।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\