खेल की खबरें | इस तरह की पिचों पर स्पिनर अहम हो जाते हैं: रुतुराज गायकवाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत के बाद कहा कि अब उनकी टीम इस जीत की लय से भटकेगी नहीं।

चेन्नई, 12 मई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत के बाद कहा कि अब उनकी टीम इस जीत की लय से भटकेगी नहीं।

सीएसके को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी अपना अंतिम मैच जीतना होगा। ऐसा करने पर टीम 16 अंक और अच्छे नेट रन रेट के प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी।

गायकवाड़ ने घरेलू मैदान पर 10 गेंद रहते जीत दर्ज करने को अद्भुत अहसास करार दिया।

उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम ऐसी पिचों पर खेलना पसंद करेंगे। इससे हमारे स्पिनर अहम हो जाते हैं। हालांकि बड़े छक्के जड़ने का जोखिम भी रहता है। ’’

चेपक स्टेडियम की पिचों पर गेंदों की गति हमेशा समस्या पैदा करती हैं और राजस्थान रॉयल्स की टीम इसी कारण 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

गायकवाड़ ने 41 गेंद में नाबाद 42 रन की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका अदा की और इस पर कहा, ‘‘बतौर टीम हमारे पास स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ी हैं इसलिये मेरा काम क्रीज पर अंत तक टिके रहना था। ’’

आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट झटके।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर होने वाले मैच में यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि किस तरह की पिच मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान में कैसी पिच मिलेगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है इसलिये हमने सोचा कि पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प है। ’’

सैमसन ने कहा, ‘‘वे यहां खेलने के आदी हैं, उन्हें बेहतर तरीके से पता था कि क्या होगा जबकि हमने सोचा कि दूसरी पारी में पिच धीमी रहेगी। लेकिन यह बेहतर थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू