जरुरी जानकारी | मारन और काल एयरवेज को कुछ ब्याज दे स्पाइसजेटः उच्चतम न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शेयर अंतरण मामले में ब्याज भुगतान से जुड़े विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को सस्ती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट को मीडिया उद्यमी कलानिधि मारन एवं काल एयरवेज को 'कुछ ब्याज' देने को कहा।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने शेयर अंतरण मामले में ब्याज भुगतान से जुड़े विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को सस्ती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट को मीडिया उद्यमी कलानिधि मारन एवं काल एयरवेज को 'कुछ ब्याज' देने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पाइसजेट के वकील मुकुल रोहतगी से कहा, ‘‘उसे कुछ ब्याज देना चाहिए। आप उनसे कुछ ब्याज देने के बारे में पूछें।’’

इस पर रोहतगी ने पीठ से मामले के निपटान या इसपर बहस के लिए कुछ वक्त देने की मांग की। फिर अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख मुकर्रर कर दी गई।

सुनवाई के दौरान मारन एवं उनकी एयरलाइन के वकील ने कहा था कि स्पाइसजेट कोई भी ब्याज नहीं देना चाहती है।

एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने इस मामले में 920 करोड़ रुपये देने का निर्देश स्पाइसजेट को दिया हुआ है। इसमें ब्याज के रूप में 243 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा हुआ है।

शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति से मामले के निपटारे की कोशिश करने को कहा था। पीठ ने कहा कि वह मामले के निपटान की एक और कोशिश करेगी।

मारन और काल एयरवेज ने स्पाइसजेट में अपने सभी 35.04 करोड़ शेयरों का अंतरण फरवरी, 2015 में स्पाइसजेट के सह-संस्थापक अजय सिंह को कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड