SpiceJet Flight: कॉकपिट में आग लगने की चेतावनी के बाद श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट की विमान दिल्ली वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत चेतावनी के कारण मंगलवार को यहां आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा।

Representative Image (Photo: Pixabay)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत चेतावनी के कारण मंगलवार को यहां आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के विमान बी737, जिसकी उड़ान संख्या एसजी-8373 थी, उसे कॉकपिट में एएफटी कार्गो फायर लाइट जलने के कारण वापस दिल्ली में उतारना पड़ा. यह भी पढ़े: SpiceJet विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से नासिक जा रही फ्लाइट वापस लौटी, DGCA करेगा जांच

स्पाइसजेट ने कहा कि बाद में कैप्टन द्वारा की गई कार्रवाई से बत्ती बुझ गई और सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया. बयान में कहा गया, ''बाद में एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला और प्रारंभिक आकलन के आधार पर चेतावनी को गलत पाया गया.

Tweet:

विमान में 140 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया.  बताया जा रहा है सभी यात्रियों को किसी दूसरे विमान से श्रीनगर भेजा जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट