देश की खबरें | गंदी सीटों की वजह से उड़ान भरने से रोके गए स्पाइस जेट के विमान ने मरम्मत के बाद उड़ान भरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यात्री की ओर से गंदी सीटों और कैबिन पैनल के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत किए जाने पर डीजीसीए द्वारा स्पाइसजेट के जिस विमान पर उड़ान भरने से रोक लगाई गई थी उसे एक दिन बाद बुधवार को, मरम्मत के सुझाए गए सभी कार्य करने के बाद उड़ाया गया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल यात्री की ओर से गंदी सीटों और कैबिन पैनल के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत किए जाने पर डीजीसीए द्वारा स्पाइसजेट के जिस विमान पर उड़ान भरने से रोक लगाई गई थी उसे एक दिन बाद बुधवार को, मरम्मत के सुझाए गए सभी कार्य करने के बाद उड़ाया गया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बेंगलुरु से गुवाहाटी जाने वाले विमान में यात्रा कर रहे यात्री ने गंदी सीटों और कैबिन पैनल के ठीक से कम नहीं करने की तस्वीर ट्वीट की थी।

इसपर संज्ञान लेते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को बोइंग 737 विमान के उड़ान भरने पर रोक लगाने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, विमानन कंपनी द्वारा नियामक के सुझाव के अनुरूप सभी मरम्मत काय्र कराए जाने के बाद विमान ने एक दिन बाद फिर से उड़ान भरी।

घटना की पुष्टि करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान 19 अप्रैल को अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जैसे ही उतरा , डीजीसीए के निर्देश के अनुरूप कैबिन के आंतरिक हिस्से में मरम्मत का कार्य कराया गया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि डीजीसीए की मंजूरी के बाद विमान ने 20 अप्रैल को दोबारा अपनी उड़ान भरी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\