देश की खबरें | सुल्तानपुर में गोवंश से टकराकर आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, दो बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार गोवंश से टकराकर आग का गोला बन गई। हालांकि, कार में बैठे दो बच्चों समेत दंपति ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुल्तानपुर, 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार गोवंश से टकराकर आग का गोला बन गई। हालांकि, कार में बैठे दो बच्चों समेत दंपति ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुर के पास एक गोवंश से टकरा गई, जिससे उसमें शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में बैठे लोगों ने कूदकर जान बचाई, लेकिन इनमें से दो बच्चों को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार भेजा गया।

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी महफूज अहमद (37) अपनी पत्नी सायरा बानो (33), बेटी शहनाज (आठ) और दो वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ से शाहगंज लौट रहे थे।

तिवारी के अनुसार, महफूज खुद ही कार चला रहे थे और जब वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर के पास पहुंचे, तब उनका वाहन गोवंश से टकरा गया।

तिवारी के मुताबिक, कार की रफ्तार अधिक थी, जिससे शॉट सर्किट होने के कारण उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगते ही महफूज और उनकी पत्नी सायरा बच्चों को लेकर बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं।

तिवारी के अनुसार, हादसे की सूचना पाते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यूपीडा ने एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान