स्पीड ने कहा, क्रिकेट आस्ट्रेलिया के वित्तीय संकट को स्पष्ट करने में नाकाम रहे हैं रोबर्ट्स

वित्तीय संकट का सामना कर रहा क्रिकेट आस्ट्रेलिया जून के अंत तक 80 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन सिर्फ 20 प्रतिशत कर चुका है जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित कुछ अन्य को 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा।

मेलबर्न, 27 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेलकम स्पीड का मानना है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के वित्तीय मामले काफी जटिल हैं और मौजूदा सीईओ केविन रोबर्ट्स इस संकट के समय में चीजों को स्पष्ट करने में विफल रहे हैं।

वित्तीय संकट का सामना कर रहा क्रिकेट आस्ट्रेलिया जून के अंत तक 80 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन सिर्फ 20 प्रतिशत कर चुका है जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित कुछ अन्य को 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा।

इस फैसले से क्रिकेट आस्ट्रेलिया को 30 लाख आस्ट्रेलियाई डालर की बचत होगी लेकिन इस निर्णय की आलोचना हो रही है क्योंकि मार्च 2020 के अंत में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पास लगभग नौ करोड़ आस्ट्रेलिया डालर थे जिसमें तीन करोड़ 60 लाख आस्ट्रेलियाई डालर का स्टाक बाजार में निवेश भी शामिल था।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रमुख रहे स्पीड ने साथ ही बताया कि क्रिकेट संघ ने 2012 में दो करोड़ 20 लाख आस्ट्रेलियाई डालर निवेश किए थे जो इस साल की शुरुआत में चार करोड़ 50 तक डालर तक पहुंच गए लेकिन बाद में कोरोना वायरस महामारी के कारण गिरावट से तीन करोड़ 60 लाख डालर रह गए।

स्पीड ने ‘एसईएन’ रेडियो से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यहां स्पष्टता नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लेख में पढ़ा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्टाक बाजार में लाखों डालर गंवाए। स्टाक बाजार में लाखों डालर गंवाने से पहले उन्होंने स्टाक बाजार में लाखों डालर कमाए और उन्होंने अपने मुनाफे का एक हिस्सा गंवा दिया लेकिन उन्होंने कुछ गंवाया नहीं है क्योंकि कुछ बेचा नहीं है। यह समस्या है।’’

स्पीड ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के वित्तीय संकट को लेकर काफी अच्छी तरह चीजों को स्पष्ट किया गया है, ये काफी जटिल हैं और मुझे लगता है कि केविन रोबर्ट्स ने चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास किया लेकिन इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल है।’’

स्पीड 1997 से 2001 तक क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ और 2001 से 2008 तक आईसीसी के सीईओ रहे। उनका मानना है कि रोबर्ट्स को काफी स्पष्टीकरण देने की जरूरत है।

सुधीर पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें