देश की खबरें | महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष में बदलाव की अटकलें, एआईसीसी प्रभारी की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के स्थान पर किसी अन्य की संभावित नियुक्ति के लिए यहां के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के स्थान पर किसी अन्य की संभावित नियुक्ति के लिए यहां के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है।

थोराट इस समय महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राजस्व मंत्री भी हैं। वह कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे हैं।

दो दिवसीय दौरे पर आए पाटिल ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मंगलवार रात को सहयाद्रि अतिथि गृह में चर्चा की और उसके बाद पार्टी की राज्य इकाई में बदलाव के लिए थोराट के साथ बैठक की।

उन्होंने बुधवार सुबह राज्य के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण से भी मुलाकात की।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसे दोबारा ताकतवर बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

सूत्र ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले को लागू किया जाएगा। थोराट के पास महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या एमवीए सरकार में मंत्री पद में से किसी एक पर बने रहने का विकल्प था’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने (थोराट) ने संगठन के पद को छोड़ने की इच्छा जताई है।’’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के पद की दौड़ में गुजरात के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव राजीव सातव, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अमित देशमुख, यशोमति ठाकुर, विजय वडेट्टीवार और विश्वजीत कदम शामिल हैं।

सातव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और इस समय वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं।

पाटिल अपने मुंबई दौरे के दौरान राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों से भी मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी