जरुरी जानकारी | स्पेक्ट्रम नीलामी 11,000 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोबाइल रेडियो तरंग सेवाओं के लिए 96,000 करोड़ रुपये मूल्य की स्पेक्ट्रम नीलामी करीब 11,000 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ समाप्त हुई।

नयी दिल्ली, 26 जून मोबाइल रेडियो तरंग सेवाओं के लिए 96,000 करोड़ रुपये मूल्य की स्पेक्ट्रम नीलामी करीब 11,000 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ समाप्त हुई।

सरकार ने इस नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड की पेशकश की, जिसका आधार मूल्य 96,238 करोड़ रुपये है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ सुबह के सत्र में कोई नई बोली नहीं आई। नीलामी करीब 11,000 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ समाप्त हुई है।’’

उन्होंने बताया कि भारती एयरटेल नीलामी में सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है।

पिछली नीलामी 2022 में हुई थी जो सात दिन तक चली थी। उसमें 5जी दूरसंचार स्पेक्ट्रम की रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई थी, जिसमें अरबपति मुकेश अंबानी की जियो शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी थी। उसने सभी रेडिया तरंगों का करीब आधा हिस्सा (88,078 करोड़ रुपये मूल्य) हासिल किया था।

उस समय दूरसंचार दिग्गज सुनील मित्तल की भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने 18,799 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल