Uttar Pradesh: प्रवासी मजदूरों को नागपुर से लेकर लखनऊ पहुंची विशेष ट्रेन, 44 बसों से घरों के लिए हुए रवाना

लॉकडाउन के चलते नागपुर में फंसे एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को लेकर सोमवार को एक विशेष ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को उनके संबंधित जिलों में भेज दिया गया. दोपहर 11 बजे सभी श्रमिकों को भोजन एंव पानी के साथ मास्क भी उपलब्ध कराये गये और बाद में इन बसों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

प्रवासी मजदूर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 4 मई: लॉकडाउन के चलते नागपुर में फंसे एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को लेकर सोमवार को एक विशेष ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को उनके संबंधित जिलों में भेज दिया गया. उत्तर पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर से 1,021 श्रमिकों को लेकर स्पेशल श्रमिक एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची.

इन श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुये ट्रेन से उतारा गया. उसके बाद स्टेशन पर ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये 44 बसों का इंतजाम किया गया था.

यह भी पढ़ें: प्रवासी कामगारों से नहीं लिया जा रहा है विशेष ट्रेनों के टिकट का किराया, रेलवे ने 85 फीसदी सब्सिडी दीः बीजेपी

इन बसों को पहले ही संक्रमण मुक्त कर दिया गया था. दोपहर 11 बजे सभी श्रमिकों को भोजन एंव पानी के साथ मास्क भी उपलब्ध कराये गये और बाद में इन बसों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. बोस ने बताया कि इस ट्रेन से उतरे यात्रियों को गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, मुरादाबाद, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों की ओर रवाना किया गया .

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट