खेल की खबरें | सनराइजर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पास खास रणनीति : विपराज निगम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विपराज निगम ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को जिस तरह लखनऊ सुपर जाइंट्स ने परेशान किया, उसे देखकर उनकी टीम ने भी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खास रणनीति बनाई है ।

विशाखापत्तनम , 29 मार्च दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विपराज निगम ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को जिस तरह लखनऊ सुपर जाइंट्स ने परेशान किया, उसे देखकर उनकी टीम ने भी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खास रणनीति बनाई है ।

सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में छह विकेट पर 286 रन बनाये थे लेकिन दूसरे मैच में लखनऊ ने उसे 200 रन भी पार नहीं करने दिये ।

लखनऊ को एक विकेट से हराने वाली दिल्ली की टीम का सामना रविवार को सनराइजर्स से होगा । पिछले मैच में बल्ले और गेंद से चमकने वाले निगम टीम की तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं ।

उन्होंने मैच से पूर्व मीडिया से कहा ,‘‘ सनराइजर्स बहुत अच्छी टीम है और उसका बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है । लेकिन हम अपनी टीम बैठकों, सत्रों और अभ्यास के दौरान जो भी रणनीति बनाते हैं, उस पर मैचों में अमल करने की कोशिश करते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लखनऊ की टीम ने उनके खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की । हमने भी कल के मैच के लिये खास रणनीति बनाई है और उम्मीद है कि उस पर अमल कर सकेंगे ।’’

निगम ने आईपीएल में पदार्पण मैच की चौथी ही गेंद पर एडेन माक्ररम जैसे शानदार बल्लेबाज का विकेट लिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले मैच के लिये मैं कोचिंग स्टाफ और कप्तान का शुक्रगुजार हूं । उन्होंने जिस तरह से मुझ पर भरोसा दिखाया । मैं नर्वस था लेकिन कुछ देर बाद सहज हो गया । पहले मैच में अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढता है और उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\