देश की खबरें | विशेष दर्जे का प्रस्ताव: भाजपा विधायकों ने ‘छद्म सत्र’ आयोजित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर विधानसभा में राज्य के विशेष दर्जे संबंधी प्रस्ताव का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधे विधायकों को शुक्रवार को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने और इसके विरोध में शेष विधायकों के सदन से बहिर्गमन करने के बाद पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में ‘छद्म सत्र’ का आयोजन किया।

श्रीनगर, आठ नवंबर जम्मू कश्मीर विधानसभा में राज्य के विशेष दर्जे संबंधी प्रस्ताव का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधे विधायकों को शुक्रवार को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने और इसके विरोध में शेष विधायकों के सदन से बहिर्गमन करने के बाद पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में ‘छद्म सत्र’ का आयोजन किया।

भाजपा विधायक विधानसभा के ‘लॉन’ में जमा हुए और ‘छद्म सत्र’ का आयोजन किया जिसमें उन्होंने विशेष दर्जे की बहाली पर सदन के प्रस्ताव को ‘‘अवैध’’ और ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘छद्म सत्र’ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के खिलाफ विरोध जताने के लिए आयोजित किया गया था जिसने ‘‘सदन पर कब्जा कर लिया है’’।

भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा, ‘‘सदन को नेकां ने अपने कब्जे में ले लिया है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। नेकां ने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।’’

इससे पहले, प्रस्ताव के खिलाफ विरोध जताने पर भाजपा के 12 विधायकों को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर कर दिया गया था, जबकि बाद में पार्टी के 11 विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

जम्मू कश्मीर में 88 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 28 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट