देश की खबरें | किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को किसानों से जुड़े उन मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए जिनकी वजह से किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को किसानों से जुड़े उन मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए जिनकी वजह से किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को ‘‘बुलेट की गारंटी’’ दे रहे हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। अन्नदाताओं के दम पर ही हम हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने में सक्षम हुए। इनकी मेहनत की वजह से ही कृषि के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना। आज वही किसान जब एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं तब प्रधानमंत्री मोदी उन्हें ‘बुलेट की गारंटी’ दे रहे हैं।’’

रमेश ने कहा, ‘‘किसानों के ख़िलाफ़ आंसू गैस के गोले दागना और गोली चलाना अन्याय की पराकाष्ठा है। यह (सरकार) ‘चंदादाताओं’ का सम्मान और ‘अन्नदाताओं’ का अपमान कर रही है। कुछ ऐसा ही सलूक युवाओं के साथ हो रहा है। जब वे रोज़गार की मांग करते हैं तब उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। ‘अग्निपथ’ जैसी योजनाओं से उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘अब पिछले 10 साल के अन्याय काल का अंत नज़दीक है। कांग्रेस पार्टी अपने पांच न्याय एजेंडे के दो मुख्य स्तंभों-किसान न्याय और युवा न्याय के माध्यम से इन्हें न्याय का हक़ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पार्टी के ‘अखिल भारतीय किसान कांग्रेस’ प्रकोष्ठ प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा की भाजपा सरकार सच छिपा रही है और किसानों पर आरोप लगा रही है। किसान आंदोलन से जुड़े एक नौजवान शुभकरण सिंह की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन हरियाणा सरकार यह मानने को तैयार नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘देश की पुलिस, किसानों पर अत्याचार कर रही है। आंदोलन से जुड़े 200 से ज्यादा किसान जख्मी हैं।’’

खैरा ने कहा, ‘‘एक तरफ सरकार किसानों को बैठक के लिए बुला रही है, दूसरी तरफ किसानों पर पुलिस बल प्रयोग कर रही है और आंसू गैस के गोले बरसा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज किसान जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए...पंजाब विधानसभा का भी विशेष सत्र बुलाकर चर्चा होनी चाहिए।’’

खैरा ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने किसान की मौत पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट