देश की खबरें | झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नौ से 12 दिसंबर तक, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नौ से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा जबकि झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 28 नवंबर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नौ से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा जबकि झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

झामुमो नीत गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ये निर्णय लिए गए।

सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नवगठित झारखंड विधानसभा में सभी 81 सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को अस्थायी अध्यक्ष के रूप में नामित करने का निर्णय लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि नौ से 12 दिसंबर के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

झामुमो नेता रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81-सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कर अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट