देश की खबरें | मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण एक ‘हास्यास्पद’ कवायद, तत्काल बंद किया जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को शुक्रवार को ‘‘हास्यास्पद’’ कवायद करार दिया और कहा कि इसे तत्काल बंद होना चाहिए।

नयी दिल्ली, चार जुलाई कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को शुक्रवार को ‘‘हास्यास्पद’’ कवायद करार दिया और कहा कि इसे तत्काल बंद होना चाहिए।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग की इस कवायद से बिहार में मतदाताओं को हो रही परेशानी से संबंधित एक खबर साझा करते हुए यह आरोप भी लगाया कि लाखों मतदाताओं को मतदान से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह सरकार लोगों को तकलीफ देने में माहिर है। एसआईआर लाखों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की कुत्सित कवायद है। अनावश्यक जल्दबाजी, और विपक्ष द्वारा उठाई गई वास्तविक चिंताओं को संबोधित करने से उनका पूर्ण इनकार, यह बिहार में चुनाव प्रणाली को नष्ट करने का एक स्पष्ट प्रयास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्हें इस हास्यास्पद कवायद को तत्काल बंद कर देना चाहिए।’’

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों।

उन्होंने यह भी कहा था कि 22 वर्ष के अंतराल के बाद किया जा रहा पुनरीक्षण सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

सीईसी ने कहा था, ‘‘कुछ लोगों की आशंकाओं के बावजूद एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल हों।’’

‘इंडिया’ गठबंधन के 11 घटक दलों के कई नेताओं ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी और यह कवायद कराने के समय को लेकर चिंता जताई थी।

उन्होंने दावा किया था कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की जा रही इस बड़ी कवायद से बिहार के 20 प्रतिशत से अधिक मतदाता मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान