देश की खबरें | विशेष अदालत ने बेंगलुरु पुलिस को उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के प्रदर्शन की एक फर्जी तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पुलिस को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ-साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख बी.आर. नायडू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बेंगलुरु, सात फरवरी कर्नाटक में बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के प्रदर्शन की एक फर्जी तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पुलिस को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ-साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख बी.आर. नायडू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

भाजपा नेताओं ने वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस आंदोलन का हिस्सा रहे कार सेवक श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी को लेकर हाल ही में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था

भाजपा के प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां ली हुईं थीं, जिनपर लिखा था, ''मैं भी कार सेवक, मुझे भी गिरफ्तार करो।''

कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ ने तख्तियों पर लिखे नारों को कथित तौर पर बदल दिया, जिससे यह घोटालों और अन्य अनियमितताओं पर कबूलनामा जैसा लगने लगा और फिर इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस तस्वीर को शिवकुमार के सोशल मीडिया से भी साझा किया, जो प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक योगेन्द्र होडाघाट्टा ने सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत में शिकायत दर्ज कराई और जिक्र किया कि दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने के लिए एक फर्जी दस्तावेज पोस्ट किया।

अदालत ने हाई ग्राउंड थाने के प्रभारी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\