देश की खबरें | विशेष अदालत ने जमीन हड़पने के मामले में तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी को किया बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांसदों और विधायकों के खिलाफ दायर मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को जमीन हड़पने के एक मामले में बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।

चेन्नई, छह जुलाई सांसदों और विधायकों के खिलाफ दायर मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को जमीन हड़पने के एक मामले में बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश जी. जयवेल ने कहा कि अभियोजन पक्ष किसी भी उचित संदेह से परे मामले को साबित करने में विफल रहा है।

विशेष न्यायाधीश ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता पोनमुडी और छह अन्य को बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि 1996-2001 के दौरान जब पोनमुडी तत्कालीन द्रमुक शासन में परिवहन मंत्री थे, उन्होंने शहर के सैदापेट में 3,630 वर्ग फुट सरकारी जमीन हड़प ली और उसे अपनी सास के नाम पर पंजीकृत करवाया।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने एक शिकायत के बाद पोनमुडी और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामले के अदालत में लंबित होने के दौरान पोनमुडी की सास और मामले में आरोपी दो अन्य लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\