देश की खबरें | देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान है।

जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान है।

उन्होंने मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

शर्मा यहां ऐतिहासिक मानगढ़ धाम बांसवाड़ा में ‘आदि गौरव सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल मानगढ़ धाम पूरे भारत में एक ऐतिहासिक धरोहर है।

उन्होंने कहा कि यहां गोविंद गुरू जी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की।

शर्मा ने कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

शर्मा ने कहा कि मानगढ़ धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये देने और मानगढ़ धाम में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट