विदेश की खबरें | विस्कॉन्सिन स्टेट असेंबली के स्पीकर ने भारत में जारी किसानों के प्रदर्शन का किया समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में विस्कॉन्सिन स्टेट असेंबली के स्पीकर ने भारत में जारी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए भारत सरकार से नए कृषि कानूनों पर अपने फैसले पर पुन:विचार करने और प्रभावित किसानों की बात सुनने की अपील की है।

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका में विस्कॉन्सिन स्टेट असेंबली के स्पीकर ने भारत में जारी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए भारत सरकार से नए कृषि कानूनों पर अपने फैसले पर पुन:विचार करने और प्रभावित किसानों की बात सुनने की अपील की है।

रॉबिन जे. वॉस ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखकर किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने ऐसा ही एक पत्र भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी लिखा है।

उन्होंने चार जनवरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ विस्कॉन्सिन और भारत में एक समानता है, बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था। हमारे राज्य के किसानों का हमारी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी कि हम उनकी राय जाने बिना उन्हें प्रभावित करने वाले कानून बनाएं या उनके शांतिपूर्ण इकट्ठे होने के अधिकार के इस्तेमाल में अड़चन डालें।’’

वॉस ने कहा, ‘‘ उम्मीद है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अपने फैसले पर पुन: विचार करेगी और किसानों के साथ बैठकर उनकी चिंताएं सुनेगी।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्त्व ने पिछले महीने भारत में किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं और राजनेताओं की टिप्पणी पर कहा था, ‘‘ वह बिना पूर्ण जानकारी के बयान दे रहे हैं। ऐसी टिप्पणियां अनुचित हैं। खासकर, जब यह एक लोकतांत्रितक देश का आंतरिक मामला है।’’

भारत में किसान विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की अपनी मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगी सीमाओं पर 26 नवम्बर से डटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू