खिलाड़ियों के संक्रमित पाये जाने के बावजूद 12 जून को शुरू हो सकती है स्पेनिश लीग
टेबास ने लीग के प्रसारक मूवीस्टार को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम 12 जून को शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन यह कई चीजों पर निर्भर करेगा। ’’
टेबास ने कहा कि स्पेन में अगर सारी चीजें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ती हैं तो लीग एक महीने बाद शुरू की जा सकती है। हालांकि यह कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थानीय प्रशासन के फैसलों पर भी निर्भर करेगा।
टेबास ने लीग के प्रसारक मूवीस्टार को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम 12 जून को शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन यह कई चीजों पर निर्भर करेगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों का पूरा पालन करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ’’
ला लिगा ने रविवार को पांच खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। अधिकतर क्लबों के खिलाड़ियों ने लगभग दो महीने तक घरों में रहने के बाद शुक्रवार को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)