विदेश की खबरें | बीमारी का प्रसार रोकने के लिये स्पेन ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू के आदेश दिये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि स्पेन की सड़कों पर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर लगी रोक से काम पर जाने वालों, दवा खरीदने के लिये घर से निकले लोगों और बुजुर्गों और छोटे परिजनों की देखभाल के लिये घर से निकलने वालों को छूट होगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार रात से प्रभावी होगा और इसके छह महीनों तक प्रभावी रहने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि स्पेन की सड़कों पर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर लगी रोक से काम पर जाने वालों, दवा खरीदने के लिये घर से निकले लोगों और बुजुर्गों और छोटे परिजनों की देखभाल के लिये घर से निकलने वालों को छूट होगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार रात से प्रभावी होगा और इसके छह महीनों तक प्रभावी रहने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए सांचेज ने कहा, “वास्तविकता यह है कि यूरोप और स्पेन महामारी की दूसरी लहर में डूब गए हैं। हम बेहद मुश्किल स्थिति में जी रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेन के 17 क्षेत्रों और दो स्वायत्त शहरों के प्रमुखों को कर्फ्यू के और सख्त घंटे लागू करने, यात्रा के लिये क्षेत्रीय सीमाओं को बंद करने और साथ नहीं रहने वाले छह से ज्यादा लोगों की सीमा तय करने का अधिकार होगा।
यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.
यह कर्फ्यू स्पेन के कैनेरी द्वीपसमूह पर लागू नहीं होगा। मुख्य भूमि पर कर्फ्यू के साथ ही स्पेन पड़ोसी फ्रांस के उदाहरण का अनुकरण कर रहा है, जहां सरकार ने प्रमुख शहरों समेत बड़े इलाकों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक के कर्फ्यू का ऐलान किया है।
स्वास्थ्य अधिकारी मान रहे हैं कि रात में निकलने वाले लोगों और पार्टी करने के शौकीन संक्रमण की इस नई लहर के लिये काफी हद तक जिम्मेदार हैं।
सांचेज ने कहा कि वह संसद के निचले सदन से इस हफ्ते कहेंगे कि वो आपातकाल को मई तक बढ़ा दें।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)