खेल की खबरें | स्पेन ने महिला प्रो लीग में जर्मनी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन ने एफआईएच महिला प्रो लीग में रविवार को जर्मनी को 2 . 1 से हरा दिया ।

भुवनेश्वर, 16 फरवरी स्पेन ने एफआईएच महिला प्रो लीग में रविवार को जर्मनी को 2 . 1 से हरा दिया ।

लूसियाना मोलिना ने तीसरे क्वार्टर में विजयी गोल करके स्पेन को जीत दिलाई ।

जर्मनी के लिये ऐना क्रेस्केन ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया लेकिन पहले क्वार्टर के अंत में सोफियो रोगोस्की ने जर्मनी के लिये बराबरी का गोल दागा ।

दूसरे क्वार्टर में स्पेन की क्लारा बाडिया को ग्रीन कार्ड मिला जबकि कोई टीम गोल नहीं कर सकी । स्पेन के लिये तीसरे क्वार्टर में मोलिना ने 38वें मिनट में गोल किया ।

आखिरी क्वार्टर में जर्मनी को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन स्पेन का डिफेंस काफी मजबूत था ।

इस जीत के बाद स्पेन के छह मैचों में आठ अंक है । चीन आठ मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि गत चैम्पियन नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है जिसके चार मैचों में नौ अंक है । आस्ट्रेलिया के चार मैचों में आठ अंक है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\