देश की खबरें | भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी सपा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अन्‍याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

लखनऊ, 23 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अन्‍याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में सत्‍तारुढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

सपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, ''प्रदेश में भाजपा का अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन यह अन्याय बहुत दिनों नहीं चलेगा।''

उन्होंने कहा, ''पिछले दिनों हम कानपुर गए। भाजपा सरकार ने हमारे विधायक (इरफान सोलंकी) की जेल बदल दी और महराजगंज जेल ले गए।''

यादव ने चेतावनी दी, ''वे किसी भी जेल में ले जाएंगे हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने हर जेल तक जाएंगे और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।''

उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम नेताओं के साथ बैठेंगे और जेल भरो आंदोलन का ब्यौरा तय करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कानपुर नगर के सपा विधायक इरफान सोलंकी आपराधिक मामलों में पिछले दिनों गिरफ्तार किये गये थे। सोलंकी से मिलने सपा प्रमुख कानपुर जेल गये थे। बाद में सपा विधायक को प्रशासन ने महराजगंज कारागार में स्थानांतरित कर दिया।

बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव और आदित्य यादव समेत अन्य नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया ।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, ''चौधरी चरण सिंह जी किसानों के बहुत बड़े नेता थे । वह कहा करते थे कि किसानों को एक नज़र हल पर और दूसरी नज़र संसद पर रखनी चाहिए। किसानों को जानना चाहिए कि संसद क्या फैसला लेती है।''

अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जसवंतनगर समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैनपुरी की जीत बहुत बड़ी है और मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को विफल कर दिया है। गुजरात मॉडल वाले लोग अब मैनपुरी मॉडल पढ़ रहे हैं।’’

सपा प्रमुख ने भाजपा नेताओं पर तंज किया कि वे दावा कर रहे थे कि आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर हरा दिया उसी तरह से मैनपुरी भी हरा देंगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमीन पर मेहनत करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्‍त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर इस महीने हुये उप चुनाव में अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव ने दो लाख 88 हजार से अधिक मतों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्‍य को पराजित किया था।

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि मैनपुरी की जीत के लिए सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से चुने हुए जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न कर रही है, अगर सरकार के इशारे पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अब आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव जीता गया है, उसी तरह से तैयारी करके 2024 का आम चुनाव जीतेंगे और चौधरी साहब के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि भाजपा सरकार को हटाएंगे।

एक अन्‍य बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती सादगी से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर