देश की खबरें | आगरा की घटना की आड़ में सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आगरा की घटना की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे।

लखनऊ, 28 मार्च बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आगरा की घटना की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे।

बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व की सरकार में हुई एक घटना की याद दिलाते हुए पोस्ट में कहा, ‘‘आगरा की घटना के साथ-साथ सपा मुखिया को इनकी (सपा की) सरकार में दो जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाऊस कांड में इस पार्टी द्वारा मेरे ऊपर कराया गया जानलेवा हमला भी जरूर याद कर लेना चाहिए तथा इसका पश्चताप भी जरूर करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, ‘‘अतः आगरा घटना की आड़ में अब सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे तथा आगरा की घटना की तरह यहां दलितों का उत्पीड़न और ज्यादा न कराये।’’

राज्यसभा में हाल ही में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करते हुए सपा के रामजीलाल सुमन ने उन्हें ‘‘गद्दार’’ कहा था। इसके विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा स्थित सांसद सुमन के आवास पर तोड़फोड़ की थी।

सुमन के आवास पर हमले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हिंसा की निंदा की और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था।

उन्होंने कहा कि सपा राणा सांगा की बहादुरी पर सवाल नहीं उठा रही है और दावा किया कि हमला ‘‘सुमन के दलित होने के कारण’’ हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट