देश की खबरें | मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने चार उम्मीदवारों के पहली सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इसमें सभी नाम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं।

भोपाल, 23 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इसमें सभी नाम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं।

जिन चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं।

विशेष रूप से, भाजपा और बसपा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली सपा तीसरी पार्टी बन गई है। हालांकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गई है।

एसपी ने सूची को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर साझा किया।

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है।

जहां निवाड़ी, राजनगर, भांडेर बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं, वहीं मेहगांव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का हिस्सा है।

विशेष रूप से, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 39 उम्मीदवारों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने सात उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\