SP MLA Beats BJP Leader's Husband: सपा विधायक ने थाने में भाजपा उम्मीदवार के पति से मारपीट की, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के अंदर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश सिंह और उनके साथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रश्मि सिंह के पति के साथ बुधवार को मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमेठी, 10 मई उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के अंदर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश सिंह और उनके साथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रश्मि सिंह के पति के साथ बुधवार को मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने बताया, “गौरीगंज से सपा विधायक राकेश सिंह मंगलवार से ही थाने के पास धरने पर बैठे थे। इस बीच, बुधवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोग गाड़ी लेकर थाने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।”

मारन के मुताबिक, हाथापाई में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें लगी हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वायरल वीडियो में सपा विधायक राकेश सिंह और उनके साथी गौरीगंज थाना परिसर के अंदर नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

थाने के अंदर मारपीट होने के बारे में पुलिस अधीक्षक ने कहा, “दोनों ही पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। इससे पहले कि पुलिस बल कुछ करता, दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया। जिस किसी की भी गलती है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

दरअसल, सपा विधायक राकेश सिंह भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह पर दो सपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार देर शाम को अलीगंज कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

उनका आरोप है कि दीपक सिंह ने उनके भाई उमेश सिंह के वाहन चालक मोहम्मद शमीम को मंगलवार सुबह जान से मारने की धमकी दी थी।

सपा विधायक ने दावा किया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा, एक अन्य सपा कार्यकर्ता बांके बिहारी सिंह ने भी पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार के पति दीपक सिंह ने उसका अपहरण करके उसे जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।

सपा विधायक ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत अमेठी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस महानिरीक्षक से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि दरअसल, यह सब उनकी हत्या कराए जाने की साजिश है और चूंकि, वह समझते हैं कि थाना परिसर सबसे सुरक्षित है, इसलिए वह थाने में ही धरने पर बैठे।

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं किए जाने के सपा विधायक के आरोप पर पुलिस अधीक्षक मारन ने कहा, “दोनों पक्षों से जो भी सूचना मिली, हमने सभी में कार्रवाई की। इसके बाद अचानक यह (मारपीट) घटना हो गई। हम इसमें भी उचित कार्रवाई करेंगे।”

सपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “जो वीडियो मैंने देखा है, उसमें विधायक भी दिख रहे हैं। हम जांच करके उन पर भी कार्रवाई करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\