देश की खबरें | लुक्सर जेल में बंद किसानों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने जा रहे विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने परी चौक पर रोक दिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने जा रहे विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने परी चौक पर रोक दिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

समाजवादी पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने के लिए आज दोपहर बाद डीएनडी के रास्ते गौतमबुद्धनगर पहुंचा।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र मलिक, फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल, अंबेडकरनगर से सांसद लालजी वर्मा तथा विधायक कमाल अख्तर समेत अन्य शामिल हैं।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें परी चौक से लौटा दिया है, लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा स्थित सपा कार्यालय में जेल में बंद कुछ किसानों के परिजनों से मुलाकात की ।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अब गौतमबुद्धनगर नगर के जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में उनसे मिलने जा रहे हैं।

इससे पहले मलिक, पटेल व वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसानों की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि यहां के किसानों पर अत्याचार हो रहा है और यह तुरंत बंद होना चाहिए।

गौतमबुद्धनगर में किसान आंदोलन के दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें कई किसानों की रिहाई भी हो गई है। हालांकि कुछ किसान नेता अब भी जेल में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट