देश की खबरें | सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश भजपा में ‘मतभेद’ पर कसा तंज, उप मुख्यमंत्री मौर्य को बताया ‘मोहरा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा में ‘मतभेद’ होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं।

लखनऊ, 26 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा में ‘मतभेद’ होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं।

सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में ‘संविधान-मानस्तंभ’ का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में राज्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार दावा करती थी कि विशेषतौर पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मामले में उसकी शून्य बर्दाश्त की नीति है लेकिन अब उसके नेता खुद ही कह रहे हैं कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा।’’

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक पूर्व मंत्री ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गए थे।

यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई में कथित खींचतान के कयासों का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘भ्रष्टाचार इसलिए खुल रहे हैं क्योंकि कुछ लोग मोहरा बन गये हैं।’’ हलांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘सुनने में आया कि मौर्य जी (उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य) मोहरा हैं। दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड हैं।’’

भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘‘कांग्रेस का मोहरा’’ करार दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर गलतफहमी पालने,

अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘ भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी