देश की खबरें | सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर राव से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

हैदराबाद, तीन जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजनीति और मुद्दों पर चर्चा हुई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राव ने अपने कैंप कार्यालय एवं आधिकारिक आवास, प्रगति भवन में दोपहर के भोजन पर अखिलेश की मेजबानी की।

दोनों नेताओं के बीच चर्चा के ब्योरे को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बीआरएस प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाए। हालांकि, बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की।

राव और अखिलेश के बीच मुलाकात इसलिए अहम है, क्योंकि यह हाल में पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक की पृष्ठभूमि में हुई है। राव की बीआरएस ने पटना में पिछले महीने हुई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

इससे पहले, तेलंगाना के पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव और अन्य बीआरएस नेताओं ने अखिलेश का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा