देश की खबरें | मंत्रिमण्डल विस्तार पर सपा और कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज किया है।

लखनऊ, पांच मार्च उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे का जिक्र करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर कटाक्ष किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "शपथ के सामने दूसरी शपथ: हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोज़गार देना है।”

उन्होंने लिखा, “साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं को सौहार्दपूर्ण-सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे व आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करेनवाले दलों को जिताने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे।”

यादव ने कहा, “हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुंचाने की भी शपथ लेते हैं : भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ।"

कांग्रेस ने भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमण्डल विस्तार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की घबराहट की निशानी करार दिया।

कांग्रेस ने कहा कि बेचैनी का आलम यह है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाले और हाल ही में चुनाव हार चुके नेताओं को सिर्फ जातीय संतुलन साधने के लिये मंत्रिमण्डल में जगह दी गयी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार का जिक्र किये जाने पर कहा, ''जब चुनाव सिर पर हैं, उसी वक्त मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा की घबराहट को प्रदर्शित कर रहा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट