जरुरी जानकारी | सोयाबीन, सीपीओ छोड़कर बाकी तेल तिलहन कीमतों में नरमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में सस्ते तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल को छोड़कर बाकी लगभग सभी तेलों की कीमतों में मामूली गिरावट आयी।

नयी दिल्ली, 20 जून बाजार में सस्ते तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल को छोड़कर बाकी लगभग सभी तेलों की कीमतों में मामूली गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों का कहना है कि विदेशी तेलों में सबसे सस्ता और हल्का तेल सोयाबीन डीगम तेल है। सरसों में ब्लेंडिंग के लिए इस तेल की स्थानीय मांग बढ़ी है। पामोलीन की कमी होने की वजह से भी सोयाबीन डीगम की मांग बढ़ी है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वायदा कारोबार में सरसों के भाव कमजोर हैं, जिससे निवेशक इसमें बिकवाली कर रहे हैं। घरेलू मांग होने के कारण चावल छिलका तेल भी खरीदारों को महंगा बैठ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार को देशी तेल तिलहन उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए सोयाबीन डीगम और सीपीओ पर आयात शुल्क में वृद्धि करने के बारे में सोचना होगा।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

मलेशिया ने भी अपने यहां तेलों पर निर्यात शुल्क को हटा लिया है, जिससे सस्ते तेलों के आयात से स्थानीय बाजार पटने की संभावना है। इस स्थिति के मद्देनजर भी भारत को आयात शुल्क में वृद्धि कर देनी चाहिये, ताकि देशी तेल तिलहन उत्पादकों के हितों की रक्षा हो सके।

शनिवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,680- 4,705 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,845 - 4,895 रुपये।

वनस्पति घी- 995 - 1,100 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,180 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,960 - 2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,585 - 1,730 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,655 - 1,775 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,020 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,950 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,850 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,000 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,865- 3,890 लूज में 3,665--3,690 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें