जरुरी जानकारी | सोयाबीन , पाम तेल के भावों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलिन तेल कीमतों में सुधार आया जबकि सरसों, मूंगफली और बिनौला तेलों सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलिन तेल कीमतों में सुधार आया जबकि सरसों, मूंगफली और बिनौला तेलों सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों के अनुसार कल रात से शिकागो एक्सचेंज और मलेशिया एक्सचेंज में 3.5 - 3.5 प्रतिशत की तेजी है जिससे आयातित तेलों में सोयाबीन और सीपीओ की कीमतों में पर्याप्त सुधार आया। विदेशी बाजारों में सोयाबीन खल की मांग होने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव भी सुधार दर्शाते बंद हुए।

उन्होंने कहा कि देश में खाद्य तेलों की आपूर्ति बढ़ाने के मकसद से भारत में सीपीओ पर आयात शुल्क में 90 डॉलर की कमी किये जाने के बाद पहले इंडोनेशिया द्वारा निर्यात शुल्क और लेवी में वृद्धि करने के उपरांत अब मलेशिया ने भी सीपीओ के निर्यात शुल्क में एक जनवरी से आठ प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

उन्होंने कहा कि मलेशिया में भी उत्पादन प्रभावित होने से सीपीओ का स्टॉक कम हुआ है लेकिन इस तेल की निर्यात मांग भी अधिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि देशी तेल सस्ते हुए हैं पर देश में सरसों की मांग बढ़ी है। सोयाबीन डीगम से सस्ता बैठने के कारण बिनौला मिल डिलीवरी तेल की भी मांग है। वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों में सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल की भारी कमी है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अब शुल्क कम करने के बजाय इन शुल्कों में वृद्धि करना चाहिये और घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देना चाहिये। शुल्क में कमी का फायदा विदेशी कंपनियां ही उठाती हैं।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,080 - 6,130 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,385- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,115 - 2,175 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,970 - 2,080 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,980 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,250 रुपये।

पामोलीन आरबीडी, दिल्ली- 11,000 रुपये।

पामोलीन कांडला- 10,100 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,350 - 4,575, लूज में 4,400- 4,460 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,450 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट